गुरुवार को ग्राम तिलगारा में भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस झूठ, लूट और फरेब की पार्टी है। सिंधिया ने मतदाताओं से कहा कि आगामी 17 नवंबर को आपका एक वोट बदनावर के भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा।
पहले हम दोनों भी वहीं थे, लेकिन जब हमने देखा कि किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं कर रहे हैं। कन्यादान जैसी जन कल्याणकारी योजनाएं बंद की जा रही हैं और वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बनता जा रहा है तो हमने अपने जमीर की आवाज सुनकर वहां रहना मंजूर नहीं किया।
गुरुवार को ग्राम तिलगारा में भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 75 साल से आदिवासी समाज को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस समाज के महानायकों को उचित सम्मान और पहचान दिलाई। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा का गौरव दिवस समूचे भारत में मनाया जाने लगा है। आपका एक-एक वोट प्रधानमंत्री को मजबूती देगा।

More Stories
खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में उमा भारती ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, बोलीं- आस्था और विकास में बने संतुलन
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर बढ़ी हलचल, डेढ़ लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन का दावा
राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम टला, नेहरू स्टेडियम में अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप