उज्जैन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रहीं हर्षा रिछारिया, जिन्होंने संन्यास लेने के बाद स्वामी हर्षानंद गिरी नाम अपनाया है, ने लक्ष्मीपुरा में चल रहे धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन युवतियों को तलवारें वितरित कीं। इस दौरान उन्होंने युवतियों को लव जिहाद के खिलाफ जागरूक रहने, दूसरे धर्मों के बहकावे में नहीं आने और सनातन धर्म के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई।
हर्षानंद गिरी ने कहा कि हिन्दू लड़कियों को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए समाज को जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने युवतियों से वीरांगना बनने, तलवारबाजी, घुड़सवारी और शस्त्र प्रशिक्षण सीखने का आह्वान किया, ताकि वे अपनी और अपने परिवार की रक्षा कर सकें।
भोपाल घटना पर भी दी प्रतिक्रिया
कार्यक्रम के दौरान स्वामी हर्षानंद गिरी ने भोपाल में हाल ही में हुए हंगामे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बजरंग दल कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अत्याचारियों के साथ वही हुआ, जिसके वे हकदार थे।
108 कुंडीय यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उज्जैन से करीब 22 किलोमीटर दूर लक्ष्मीपुरा में 8 मई से 108 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसी आयोजन में स्वामी हर्षानंद गिरी ने सात दिनों तक देवी प्रवचन किए। उन्होंने माता के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन किया। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रवचन सुनने पहुंचे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्वामी हर्षानंद गिरी के संदेश का समर्थन किया और धार्मिक आयोजन में उत्साह के साथ भाग लिया।

More Stories
महिला के साथ सब इंस्पेक्टर की शर्मनाक हरकत, सामने आया पुलिस का बदनाम चेहरा!
उज्जैन में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन नाली में गिरी महिला, पेट के आर-पार हुआ सरिया, हालत नाज़ुक!
महाकाल की शरण में पहुंचीं तमन्ना भाटिया, बोलीं- बाबा का बुलावा आए तभी होते हैं दर्शन!