मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे में गुरुवार दोपहर एक ज्वेलर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप सोनी (40) पुत्र जगदीश सोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने घर की ऊपरी मंजिल पर खुद को गोली मार ली।
घटना के समय गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन ऊपर पहुंचे, जहां संदीप गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। उन्हें तुरंत बदरवास अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि परिजन उन्हें गुना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार, घटना से पहले संदीप के पास एक बैग में करीब 10 लाख रुपये मौजूद थे, जो अब गायब बताए जा रहे हैं। साथ ही, कुछ लोगों ने मामले को आर्थिक तनाव या कर्ज से जोड़कर भी देखा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

More Stories
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला
भोपाल में किसानों का आंदोलन समाप्त, सरकार ने 60% मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था में बदलाव का किया ऐलान!