ग्वालियर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, यहां शादी के दो दिन बाद एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। गनीमत रही कि कुर्सी और फंदा टूटने की वजह से नविवाहिता की जान बच गई और परिजनों को जानकारी लग गई। नवविवाहिता को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। नविवाहिता की गर्दन में गंभीर चोट आई है, पुलिस का कहना है कि नवविवाहिता के होश में आने के बाद उसके बयान लिए जाएंगे और फिर उसके हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
25 अप्रैल को हुई थी शादी
भिंड जिले के लोरमी की रहने वाली 22 वर्षीय सपना गुर्जर की शादी 25 अप्रैल को ग्वालियर के लक्ष्मणगढ़ में रहने वाले सौरभ गुर्जर के साथ हुई थी। शादी के दो दिन बाद ही ससुराल में किसी बात को लेकर नविवाहिता सपना का झगड़ा हो गया। इसके बाद सपना अपने कमरे में चली गई और फांसी लगाकर खुदकुशी करने कोशिश की। गनीमत रही कि फंदा और कुर्सी टूट गई जिसके कारण तेज आवाज हुई और घर में मौजूद लोगों को जानकारी लग गई। परिवार के सदस्य तुरंत कमरे में पहुंचे तो सपना बेसुध हालत में फर्श पर पड़ी थी। परिजनों ने तुरंत सपना को उठाया और अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है।

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!