मध्य प्रदेश के इंदौर में मानपुर थाना क्षेत्र के नहार खोदरा गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ उसके ही पति, दूसरी पत्नी और सास ने ऐसी हैवानियत की, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। आरोप है कि पति ने पहली पत्नी को बेरहमी से पीटने के बाद उसका सिर मुंडवा दिया, उसे जबरन निर्वस्त्र किया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पति ने अपनी पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद मजबूरी में दोनों पत्नियां एक ही घर में रह रही थीं। घर में लगातार विवाद और तनाव का माहौल बना रहता था।
बताया जा रहा है कि दूसरी पत्नी के उकसावे और घरेलू कलह के चलते पति और सास ने मिलकर पहली पत्नी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने की साजिश रची। तीनों ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद उसका सिर मुंडवाकर उसे निर्वस्त्र कर दिया गया।
घटना का खुलासा तब हुआ जब इस शर्मनाक कृत्य का वीडियो पीड़िता के भाई तक पहुंचा। वीडियो देखकर उसके होश उड़ गए। बहन की हालत देखकर उसने तुरंत मानपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
डीसीपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति, उसकी दूसरी पत्नी और सास के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने वीडियो वायरल करने और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के मामले में साइबर सेल की भी मदद ली है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

More Stories
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला
भोपाल में किसानों का आंदोलन समाप्त, सरकार ने 60% मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था में बदलाव का किया ऐलान!