मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से पुरानी रंजिश के चलते एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक युवक की बाइक को बीच सड़क दिनदहाड़े आग के हवाले कर दिया गया। अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलने लगी और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह खाक हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पेट्रोल छिड़का और लगा दी आग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हीरालाल अपने साथ एक बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचा था। विवाद के दौरान उसने अचानक दीपू की बाइक पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। बाइक में आग लगते ही लपटें तेजी से उठने लगीं और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने तुरंत पानी और अन्य साधनों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर जयसिंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला