उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी केदार जाधव ने उज्जैन पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। वे अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान केदार जाधव ने भगवान महाकाल के गर्भगृह में नंदी हॉल से पूजा की। इस दौरान मंदिर के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजन कराया गया। दर्शन के बाद उन्होंने देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं और क्रिकेट प्रशंसकों ने केदार जाधव को अपने बीच देखकर खुशी जताई। कई लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाए।
मीडिया से बातचीत में ने केदार जाधव ने दर्शन के अनुभव को भी साझा किया। केदार जाधव ने कहा “मैं भगवान महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लेने आया हूं। दर्शन बहुत अच्छे से हुए। मैं बाबा महाकाल का बहुत बड़ा भक्त हूं। कहते हैं न कि जब तक बुलावा नहीं होता भगवान का, भक्त नहीं जा पाता। दर्शन कर ऐसा लगा जैसे भगवान का आशीर्वाद सदैव मेरे और मेरे परिवार के साथ रहेगा। जय श्री महाकाल।”

More Stories
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!