मध्यप्रदेश के खंडवा में सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर जमकर बवाल हो गया. मुस्लिम समाज के धर्मगुरु पर की गई टिप्पणी के विरोध में बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर इकट्ठा हो गए. भीड़ ने देखते ही देखते थाना परिसर में पथराव कर दिया. भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. पुलिस ने बवाल कर रहे कई लोगों को हिरासत में लिया है. आरोप है कि भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने टीआई की कॉलर पकड़ ली और बदसलूकी की.
सोशल मीडिया पोस्ट पर मचा बवाल
मामला खंडवा के मोघट थाना क्षेत्र का है। यहां इंस्टाग्राम पर एक हिंदू युवक द्वारा धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट डाली. पोस्ट में मुस्लिम धर्मगुरु को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. देर शाम को यह वायरल हो गई. वायरल पोस्ट धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली थी. फरियादी मुजाहिद कुरैशी शिकायत करने मोघट थाना पहुंचा था. पुलिस ने सुनवाई करते हुए विवादास्पद पोस्ट डालने वाले युवक को गिरफ्तार भी कर लिया.
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बाद में फरियादी मुजाहिद के साथ बड़ी संख्या में भीड़ थाना परिसर में पहुंचीं और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की. भीड़ पुलिस पर विवादाश्पद पोस्ट डालने वाले युवक को तुरंत सजा देने की मांग कर रही थी. जब भीड़ ज्यादा बढ़ गई और स्थिति नियंत्रण से बाहर होते दिखाई तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया.
भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
सिटी एसपी ने तीन थानों के बल के साथ स्थिति को संभाला. ASP महेंद्र तारनेकर ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण है. जो लोग कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है. साथ ही पुलिस ने अपील की है कि पर्व-त्योहार के मौके पर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. पुलिस को सूचना दें, तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

More Stories
भोपाल की अंजनी मिश्रा ने पहले ही प्रयास में क्रैक की UPSC परीक्षा
ग्वालियर; दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी पर कर दिया एसिड अटैक, 4 महीने की बच्ची भी झुलसी!
खजुराहो: नहर में डूबने से 9 साल की बच्ची की मौत!