सागर से एक बड़ा ही गंभीर, सनसनीखेज और लापरवाही का मामला सामने आय़ा है। यहां एक भाजपा नेता की मौत को लेकर लापरवाही के आरोप लगे हैं। दरअसल बीना के खिमलासा में सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा नेता भाजपा नेता हनुमत सिंह ठाकुर की इलाज में लापरवाही के चलते दौरान मौत हो गई थी।
इस मामले में परिजनों ने आरोप लगाया था कि 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर और ईएमटी ने हनुमत सिंह ठाकुर को ले जाते वक्त गंभीर लापरवाही बरती। पहले घायल को मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, फिर रैफर करने पर उन्हें साढ़े तीन घंटे सागर पहुंचने में लगे। आरोप तो यहां तक लगाया जा रहा है कि जब एंबुलेंस सागर के निजी अस्पताल पहुंची तो बीजेपी नेता स्ट्रेचर से एंबुलेंस के फर्श पर गिरे हुए थे और खून से लथपथ थे। हनुमत ठाकुर के परिजनों का आरोप है कि 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने लापरवाही बरती है जिसकी वजह वजह से उनकी ज्यादा तबीयत बिगड़ गई थी और इलाज के दौरान हनुमत सिंह ने दम तोड़ दिया।
परिजनों का बड़ा आरोप
हनुमंत सिंह ठाकुर के परिजनों का आरोप है कि घायल हनुमत को लेकर एंबुलेंस जब सागर के निजी अस्पताल पहुंची, तो उसका पिछला गेट खुला हुआ था, हनुमत स्ट्रेचर पर नही थे बल्कि एंबुलेंस के फर्श पर पड़े थे और खून से लथपथ थे। इस लापरवाही पर परिजन आक्रोशित हो गए और एंबुलेंस पायलट पुष्पेंद्र की पिटाई भी कर दी ।
अज्ञात बाइक सवार ने मारी थी हनुमंत को टक्कर
आपको बता दें कि सेमरा गनपत गांव के रहने वाले और खिमलासा ग्रामीण मंडल के महामंत्री हनुमत सिंह ठाकुर को 1 मार्च 2026 को अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। लिहाजा बाइक चालक के साथ ही 108 एंबुलेंस के ईएमटी हेमराज पटेल और पायलट पुष्पेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला