उज्जैन। धर्मनगरी उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में होली का उत्सव पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया और भक्तों ने हर्बल गुलाल अर्पित कर रंगोत्सव की शुरुआत की।
मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंज उठा। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने भस्म आरती में शामिल होकर रंगों के इस पावन पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर मंदिर प्रशासन की ओर से पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए केवल हर्बल गुलाल का उपयोग किया गया।
पुजारियों ने बताया कि होली पर भगवान महाकाल को विशेष भोग अर्पित किया गया और पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ उत्सव मनाया गया। हर साल की तरह इस बार भी महाकाल मंदिर में भक्तों ने भगवान के साथ होली खेलने की इच्छा जताई लेकिन पिछले साल हुए हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई। भस्म आरती में भगवान महाकाल को विशेष रूप से हर्बल गुलाल अर्पित किया गया और श्रद्धालुओं को केवल दर्शन व आरती का लाभ लेने दिया गया।
मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। होली के इस पावन अवसर पर महाकाल की नगरी भक्तिरस और रंगों में सराबोर नजर आई।

More Stories
चंद्रग्रहण के बाद महाकाल दरबार में परंपरानुसार किया गया शुद्धिकरण!
होली की खुशियों में चार चांद! उज्जैन पुलिस ने लौटाए 406 गुम मोबाइल!
महाकाल की शरण में अभिनेत्री निशा पारीक!