देशभर में 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले क्रिसमस की तैयारियां उज्जैन के चर्चों में भी देखने को मिल रही हैं। यहां चर्च रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे हैं। देवास रोड स्थित कैथोलिक चर्च और आईजी ऑफिस के पास स्थित मसीह चर्च में ईसाई समुदाय द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं। चर्चों को रोशनी से सजाया गया है और रोजाना कैरोल गीत भी गाए जा रहे हैं।
उज्जैन में फ्रांसिस विल्सन ने बताया कि देवास रोड स्थित कैथोलिक चर्च में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के अंतर्गत 24 दिसंबर की रात 11:30 बजे से क्रिसमस की विशेष प्रार्थनाएं और पवित्र बलिदान की विधि शुरू होगी। रात में प्रभु यीशु के जन्म के साथ क्रिसमस की खुशियां मनाई जाएंगी और केक काटा जाएगा। इस दौरान ईसाई समुदाय के लोग एक-दूसरे को बधाई देंगे।
क्रिसमस पर्व पर 25 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे पवित्र बलिदान आयोजित किया जाएगा। वहीं, शाम 6:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
इससे पहले उज्जैन में क्रिसमस पर्व की तैयारियों के बीच रविवार को ईसाई समुदाय ने कैरोल गीत गाते हुए एक जुलूस भी निकाला। इस जुलूस का उद्देश्य प्रभु यीशु के प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। जुलूस की अगुवाई बिशप सेबोस्टियन वड़क्केल ने की।

More Stories
वैदिक तिथि के अनुसार मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 11 अगस्त को होगा आयोजन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!