मध्य प्रदेश में हर साल की तरह इस साल भी सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है। जहां खिलाड़ियों को ग्राम स्तर, ब्लॉक स्तर और जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया गया है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने आज जबलपुर में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान जबलपुर भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता मौके पर मौजूद रहे।
समापन 25 दिसंबर को होगा
संसद खेल महोत्सव का आयोजन 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक किया गया है। जिसमे शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। तो वही आयोजन को लेकर खेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत-स्वस्थ युवा मिशन के तहत गांव और शहर के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए जबलपुर संसद आशीष दुबे ने जबलपुर के रानीताल खेल परिसर में संसद खेल महोत्सव का आयोजन कराया है। जो की काफी सफलता पूर्वक रहा।
आयोजन में लाखों संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया
इसके साथ ही खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री और हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की परिकल्पना है कि खेल में हमारे देश के युवा लगातार आगे बढ़ें। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हो रहा है। जबलपुर के इस आयोजन में लाखों संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया है। युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए इस तरह के आयोजन बहुत दूरगामी परिणाम देते हैं।
खेल और युवा सशक्कितकरण को बढ़ावा
बता दें कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन खेल और युवा सशक्कितकरण को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में जिसमें स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने केसाथ ही मुख्य रूप से फुटबाल, वालीबाल और हॉकी निबंध प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, खो-खो कबड्डी, क्रिकेट समेत कई तरह के खेलों को शामिल किया गया है। जिसका समापन 25 दिसंबर को होगा।

More Stories
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर में, स्टेडियम के आसपास1500 जवान तैनात!
दुष्कर्म पीड़िता को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिए 10 लाख!
स्कूल परिसर के खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 18 माह का बच्चा, हुई मौत!