सतना के बीटीआई ग्राउंड में आयोजित विंध्या व्यापार मेला एक बार फिर विवादों में घिर गया है। मेले के रामगढ़ सेक्शन में स्थित महिला शौचालय से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, महिला बाथरूम के भीतर एक युवती का वीडियो अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा रिकॉर्ड किया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आते ही शहर में हड़कंप मच गया और आमजन में नाराजगी देखने को मिली। इस घटना ने मेला प्रबंधन द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पहले से ही उठ रहे सवाल अब और गहरे हो गए हैं। सार्वजनिक आयोजन में इस तरह की घटना से लोगों में आक्रोश बढ़ गया है।
थाने पहुंचा प्रबंधन
घटना की जानकारी मिलते ही मेला प्रबंधन सक्रिय हुआ और देर रात कोलगवां थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रबंधन की ओर से वीडियो बनाने और उसे वायरल करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो के स्रोत, रिकॉर्डिंग के स्थान और आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। साइबर टीम की मदद से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो के प्रसार की भी पड़ताल की जा रही है।
यह घटना न सिर्फ विंध्या व्यापार मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की गोपनीयता और सम्मान की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करती है। अब निगाहें प्रशासन की कार्रवाई और मेला प्रबंधन द्वारा सुरक्षा में किए जाने वाले सुधारों पर टिकी हैं।

More Stories
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर में, स्टेडियम के आसपास1500 जवान तैनात!
दुष्कर्म पीड़िता को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिए 10 लाख!
स्कूल परिसर के खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 18 माह का बच्चा, हुई मौत!