मंडला जिले से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। स्कूल की वर्दी में ही छात्राएं शराब खरीदने के लिए दारु के ठेके पर पहुंच गईं। जिससे हड़कंप मच गया। ये मामला नैनपुर से सामने आया है। इस वाक्या का पता तब चला जब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
स्कूल ड्रेस में ही शराब खरीदने पहुंच गई छात्राएं
दरअसल, नैनपुर में एक कंपोजिट शराब की दुकान से स्कूली छात्राओं को शराब बेचे जाने की खबर फैलते ही सनसनी फैल गई। प्रशासन और विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शराब दुकान के दस्तावेजों और वहां रखे स्टॉक की जांच की।
सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले। इन फुटेज में यह साफ तौर पर दिखाई दिया कि दुकान से स्कूली ड्रेस पहने छात्राओं को शराब बेची जा रही थी। यह एक गंभीर मामला है क्योंकि नाबालिगों को शराब बेचना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
दुकान ठेकेदार पर जुर्माने ठोकने की तैयारी
दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी से साफ हो गया कि दुकान से स्कूली ड्रेस पहनकर पहुंची छात्राओं को शराब बेची जा रही थी। वैसे भी नाबालिगों को शराब बेचना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में दुकान ठेकेदार पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। मामला कलेक्टर की न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा और ठेकेदार पर दो लाख रुपये तक का जुर्माना किया जा सकता है।

More Stories
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर में, स्टेडियम के आसपास1500 जवान तैनात!
दुष्कर्म पीड़िता को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिए 10 लाख!
स्कूल परिसर के खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 18 माह का बच्चा, हुई मौत!