रतलाम। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम गराड़ में शुक्रवार रात जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय संतोष पुत्र उदा दामा के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या करने वाले बड़े भाई आरोपित मोहन दामा को शनिवार सुबह घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 7:30 बजे संतोष अपने घर के बाहर खटिया पर बैठा था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई मोहन घर पहुंचा। नशे की हालत में मोहन ने संतोष के साथ हाथापाई शुरू कर दी और उसके ऊपर बैठ गया। दोनों के बीच झड़प हुई और मोहन ने संतोष का गला दबा दिया। रात में स्वजन संतोष को लेकर सैलाना के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जमीन के बटवारे में मिला कम हिस्सा
बताया जा रहा है कि आरोपी मोहन को जमीन के बटवारे में कम हिस्सा मिला था। जिससे आक्रोश होकर उसने छोटे भाई संतोष की हत्या कर दी। यह पूरी घटना सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम गराड़ की है। वही पुलिस ने शनिवार सुबह जांच पड़ताल कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वही मामले में आगे की जांच जारी है।

More Stories
MP: दहेज की मांग न पूरी होने पर पति की शर्मनाक हरकत, पत्नी के निजी फोटो-वीडियो किए वायरल!
पेट्रोल और बाइक को लेकर विवाद: बेटे ने पिता की हत्या की, मामूली झगड़ा बना खूनी कांड!
11 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी ने गला रेतकर शव नीले ड्रम में छिपाया!