मध्यप्रदेश के धार जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका कविता कोचे पर शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने के गंभीर आरोप लगे है। विद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से दी गई लिखित शिकायत में उल्लेख किया गया है कि कविता कोचे आए दिन शराब के नशे में विद्यालय आकर स्टाफ एवं विद्यार्थियों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करती है, जिससे विद्यालय का वातावरण प्रभावित हो रहा है। शराबी मैडम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उचित कार्रवाई की मांग
विद्यालय स्टाफ के अनुसार यह स्थिति पिछले कई दिनों से लगातार बनी हुई है। कई बार मौखिक समझाइश के बावजूद शिक्षिका कविता कोचे के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। इस गंभीर मामले को लेकर अब प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।

More Stories
बरगी हादसे के बाद पीड़ितों से मिलते वक्त भावुक हुए CM मोहन यादव
खुशियां बनी मातम, शादी समारोह में हुआ विवाद, भीड़ के बीच मासूम की चली गई जान!
बरगी डैम हादसा: सीने से बच्चे को चिपकाए मां ने तोड़ा दम, ममता की आखिरी तस्वीर ने रुलाया देश!