मध्यप्रदेश के देवासजिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम धोबघट्टा निवासी एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया, जिससे माता-पिता व एक बेटी की मौत हो गई। एक बेटी की हालत गंभीर है। उसका इंदौर के समीप खुड़ैल स्थित निजी अस्पताल में उपचार जारी है।
रेखा की हालत भी गंभीर है
उधर, रेखा की हालत भी गंभीर है, उसका उपचार जारी है। अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर खुड़ैल पुलिस ने मर्ग कायम किया है। उदयनगर पुलिस भी खुड़ैल थाने पहुंची है। उदयनगर थाना प्रभारी सुनीता कटारा ने बताया कि चार लोगों ने जहर का सेवन किया था। तीन की मौत हुई है।
बेटा लापता, परिवार था परेशान
ग्रामीणों के मुताबिक, राधेश्याम का बेटा पप्पू किसी युवती को लेकर कहीं चला गया था। युवती के परिजन लगातार पप्पू की तलाश कर रहे थे और परिवार पर दबाव बना रहे थे। इसी मानसिक तनाव के चलते राधेश्याम का परिवार परेशान था। वहीं, सामाजिक तौर पर भी राधेश्याम के परिवार से लोगों ने दूरियां बना ली थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि सामाजिक बहिष्कार और शर्मिंदगी के चलते परिवार ने इतना बड़ा कदम उठाया।

More Stories
इंदौर में EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, पूरा घर जलकर खाक, फटे कई सिलेंडर, 8 की मौत!
नकली रेड डालने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर किया था कांड!
ड्यूटी से नदारद टीआई को SP की अनोखी सजा, दिनभर खड़े रहने का आदेश!