मुहर्रम पर्व को देखते हुए उज्जैन पुलिस ने 200 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने त्यौहार पर शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्द्र पूर्ण वातावरण बनाने के लिए नगर के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला।
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि फ्लैग मार्च में पुलिस अधिकारियों के साथ QRF, BTDS, SAF, होमगार्ड, महिला बल एवं स्थानीय थानों की टीमें सम्मिलित रहीं। फ्लैग मार्च संवेदनशील इलाकों, प्रमुख बाजारों एवं संभावित जुलूस मार्गों से होकर गुजरा। इसका उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ करना तथा असामाजिक तत्वों को पुलिस कार्यवाही का संदेश देना था।
पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि मोहर्रम पर्व के दौरान उच्चतम स्तर की सतर्कता, संवेदनशीलता एवं अनुशासन बनाए रखा जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

More Stories
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!