मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आत्महत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक स्कूल की छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते अपनी जान दे दी। 12वीं की छात्रा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली थी। जिसके शव को सुबह जब परिजनों ने फंदे से लटका देखा तो तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मौके पर नहीं मिला सुसाइड नोट
जांच में जुटी ऐशबाग थाना पुलिस को मौके पर किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि घटना को लेकर मृतक के परिजनों का कहना है कि छात्रा 12वीं कक्षा में फेल होने के चलते डिप्रेशन में थी। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। फ़िलहाल पुलिस ने मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। साथ ही छात्रा के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही हैं।

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला