मध्य प्रदेश के मैहर से दुष्कर्म का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला मजदूर के साथ रेप के बाद आरोपी ने उसे कुएं में फेक दिया। स्थानीय लोगों ने जब महिला को पानी में पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत महिला को रेस्क्यू कर रीवा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र की
यह पूरी घटना मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र की है। जहां आरोपी ने महिला को काम के लिए रीवा से कुसमाहट गांव बुलाया और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घायल महिला मूल रूप से सीधी जिले की रहने वाली है और रीवा में रहकर मजदूरी का काम करती थी। इधर, पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वही मामले में आगे की जांच जारी है।
काम का बहाना देकर महिला को बुलाया
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ताला के खसमहट का रहने वाला है। जिसने काम का बहाना देकर महिला को बुलाया और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह लगी मतलब आरोपी ने गुरुवार रात या शाम को घटना को अंजाम दिया।
इस मामले पर अमरपाटन अनुभाग की एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि मामले जानकारी मिली है। इस संबंध में सभी तथ्यों पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आए हैं उनके आधार पर संबंधित धाराओं में प्रकरण कायम किया गया है।

More Stories
MP: दहेज की मांग न पूरी होने पर पति की शर्मनाक हरकत, पत्नी के निजी फोटो-वीडियो किए वायरल!
पेट्रोल और बाइक को लेकर विवाद: बेटे ने पिता की हत्या की, मामूली झगड़ा बना खूनी कांड!
11 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी ने गला रेतकर शव नीले ड्रम में छिपाया!