मंडला से हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां जिले के बिछिया थाना अंतर्गत नगर परिषद वार्ड नंबर 2 में एक पति ने अपनी पत्नी की फरसे से गाला काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने इस पूरी वारदात को अंजाम अपनी बेटी के सामने दिया। इसके बाद खुद पुलिस के सामने समर्पण कर घटना की जानकारी दी।
विवाद के चलते की हत्या
पुलिस को बयान देते हुए आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी और उसके बीच शादी के बाद से विवाद चल रहा था। जिसके चलते पत्नी 2 वर्षों से अलग रह रही थी। परिवार में कार्यक्रम होने के चलते दो दिन पहले ही वो घर आई थी। ऐसे में पति ने पत्नी को मनाने का प्रयास किया। लेकिन धीरे धीरे कर दोनों में विवाद बढ़ने लगा और पति ने गुस्से में आकर फरसे से उसका गाला काट दिया। जिसकी वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की जांच शुरू की।

More Stories
इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी जाल, युवक का अपहरण कर बनाई आपत्तिजनक वीडियो; 10 आरोपी गिरफ्तार
लोन के नाम पर साइबर ठगी: प्रतियोगी छात्र से 1.25 लाख रुपये ऐंठे, फेसबुक विज्ञापन बना जाल!
शक ने कराया खून: भतीजे ने चाचा की हत्या कर 15 दिन तक छिपाया राज!