मध्य प्रदेश में श्रद्धालुओं से अधिक पैसे वसूलकर बाबा महाकाल के दर्शन करवाने वाले 2 और सेवादारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों सभा मंडप प्रभारी राकेश श्रीवास्तव और सफाई प्रभारी विनोद चौकसे है, जिनके बैंक खातों और संपत्तियों में पुलिस ने अनियमित लेनदेन देखा गया है।
बना रहे थे लाखों की संपत्ति
पुरोहित को हिरासत लेने के बाद पुलिस को 2 और लोगों पर शक हुआ था। यह दोनों सभा मंडप प्रभारी राकेश श्रीवास्तव और सफाई प्रभारी विनोद चौकसे थे। पुलिस ने इनके बैंक खातों और संपत्तियों की जांच शुरू की। पुलिस ने अपनी जांच पाया कि पिछले 6 महीने में विनोद चौकसे के बैंक खाते में 50 लाख रुपए का ट्रांसक्शन हुआ है। यही नहीं, पुलिस ने यह भी पाया कि राकेश श्रीवास्तव ने हालही में 1 करोड़ 20 लाख रूपए का महंगा प्लॉट भी अपने नाम पर ख़रीदा है। दोनों ही लोगों के खातों में अन्य राज्यों से हर दिन हजारों रूपए आया करते थे जिनकी जानकारी वह पुलिस को नहीं दे पाए।
परिवार हो चुका फरार
पुलिस द्वारा पूछताछ में दोनों ने अब तक नहीं बताया कि यह पैसे कहा से आए है। पुलिस ने अपनी जांच में पाया है विनोद चौकसे, अपनी बेटी के अकाउंट में भी पैसे जमा कराता था। इसी वजह से अब दोनों आरोपियों के परिवारों के बैंक खातों की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि विनोद की गिरफ्तारी के बाद से ही उसका परिवार घर से गायब हो चुका है। एएसपी नितेश भार्गव की टीम दोनों कर्मचारियों के पिछले एक साल के बैंक ट्रांजैक्शन और संपत्ति की पूरी जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच अभी जारी है।

More Stories
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग गंभीर घायल, गर्दन में चोट और आंख के ऊपर फ्रैक्चर
उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े के नाम पर रिश्वत, 20 हजार लेते एडीएम कार्यालय का बाबू गिरफ्तार
28 दिन बाद भी FIR नहीं होने पर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने मजदूर चौराहे पर रोका