मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण प्रतिभाशाली छात्र प्रोत्साहन समिति द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह 24-25 दिसंबर को कालिदास अकादमी, उज्जैन में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रतिभावान छात्रों और अन्य विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्रोत्साहित करना है।
समिति के कोषाध्यक्ष किरणकांत मेहता के अनुसार, इस सम्मान समारोह की शुरुआत 1978 में स्व. विष्णु प्रसाद नागर ने की थी। यह आयोजन नर्सरी से लेकर उच्च शिक्षा (MBA, NEET, JEE, CA, UPSC) तक के प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत करता है। स्वर्ण और रजत पदक के साथ नगद पुरस्कार, मंजूषा, और अन्य सम्मानों की घोषणा की गई है।
आज सांस्कृतिक कार्यक्रम और कल मुख्य आयोजन
24 दिसंबर को यानी आज सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें श्लोक पाठ, फैंसी ड्रेस, और डांस प्रतियोगिता शामिल हैं। 25 दिसंबर को दोपहर 2 बजे मुख्य सम्मान समारोह होगा, जिसमें अहमदाबाद से विशेष अतिथि धर्मेश भाई त्रिवेदी उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में स्व. विष्णु प्रसाद नागर, स्व. आशा नागर, और अन्य महान हस्तियों की स्मृति में स्वर्ण व रजत पदक प्रदान किए जाएंगे। इसमें शिक्षा, कला, और सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए विशेष सम्मान दिए जाते हैं। वहीं इस वर्ष स्व. पंडित विश्वनाथ मेहता स्मृति सर्वश्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार सुधीर नागर को दिया जाएगा। सामाजिक पत्रकारिता सम्मान निलेश नागर, श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार लक्ष्मीकांत शर्मा को प्रदान किया जाएगा।
More Stories
उज्जैन महाकालेश्वर में अनोखी घटना, शिवलिंग से गिरा मुखौटा! क्या आने वाली है विपदा?
उज्जैन; संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत; बिना सूचना अंतिम संस्कार की तैयारी, मायके वालों ने बुलाई पुलिस!
बाबा महाकाल की निकली अंतिम राजसी सवारी, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, सीएम मोहन ने बजाया डमरु