मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उज्जैन में 13 अक्टूबर को विभिन्न विभागों के लोकार्पण एवं विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह जानकारी कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सम्राट विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल भवन के द्वितीय तल पर स्थित सभा कक्ष में समयावधि-पत्रों की विभागवार समीक्षा के दौरान दी।
सोमवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सीएम के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर तैयारियों को लेकर बैठक ली। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इन कामों में लालपुर से चिंतामण गणेश, बड़ा पुल रंजीत हनुमान से मोजमखेड़ी मार्ग, वाकणकर पुल से दाउदखेड़ी, करोहन नईखेड़ी से पंचक्रोशी मार्ग प्रमुख है।
कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 अक्टूबर को उज्जैन आएंगे। वे पीडब्ल्यूडी के 656 करोड़ से अधिक के कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें शहर सहित कई बायपास मार्गों की सुविधा मिलेगी। कलेक्टर नीरज सिंह ने मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन शहर को कई सौगात देंगे, जिनमें प्रमुख रूप से तपोभूमि से हामुखेड़ी मार्ग 35.65 करोड़, लालपुर से चिंतामन गणेश मंदिर मार्ग 30.45 करोड़, बड़ा पुल रंजीत हनुमान मंदिर से मोजमखेड़ी मार्ग 38.57 करोड़, वाकणकर ब्रिज से दाउदखेड़ी मार्ग 64.99 करोड़, करोहन-नईखेड़ी मार्ग 78.36 करोड़, हरिफटाक लालपुर से चंदूखेड़ी शिप्रा नदी पर ब्रिज सहित 225.96 करोड़ रुपए, उज्जैन बायपास टू-लेन मार्ग 67.96 करोड़, सदावल में हेलीपैड 13 करोड़, जहागीरपुर से चामुंडा माता मार्ग 2.66 करोड़ रुपए के भूमिपूजन के कार्य प्रमुख हैं।
More Stories
उज्जैन महाकालेश्वर में अनोखी घटना, शिवलिंग से गिरा मुखौटा! क्या आने वाली है विपदा?
उज्जैन; संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत; बिना सूचना अंतिम संस्कार की तैयारी, मायके वालों ने बुलाई पुलिस!
बाबा महाकाल की निकली अंतिम राजसी सवारी, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, सीएम मोहन ने बजाया डमरु