विक्रम विश्वविद्यालय मेंं नए कुलगुरू प्रो. अर्पण भारद्वाज ने सोमवार को अभिजीत मुहूर्त में पदभार ग्रहण किया। इसके पहले उन्होने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित सम्राट विक्रमादित्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद परिसर में पौधा रोपण किया। फिर कुलगुरू कार्यालय पहुंचकर निवृतमान कुलगुरू प्रो. अखिलेश कुमार पांडे से चार्ज लिया। पदभार ग्रहण के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी, अधिकारी मौजूद थे।
इसके बाद निवर्तमान कुलगुरू प्रो. अखिलेश कुमार पांडे से चार्ज लेते हुए प्रो. भारद्वाज ने विक्रम विश्वविद्यालय के 32वें कुलगुरू के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
प्रो. अर्पण भारद्वाज के स्वागत के लिए शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी विशेष रूप से विश्वविद्यालय पहुंचे थे। उनका आगमन ढोल-ढमाकों के साथ हुआ और विक्रमादित्य की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। पौधारोपण के बाद कुलगुरू कार्यालय में अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। चार्ज लेने के दौरान कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा, प्रोक्टर प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा, महर्षि पाणिनि संस्कृत विवि के कुलसचिव डॉ. दिलीप सोनी व विक्रम विश्वविद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे।

More Stories
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग गंभीर घायल, गर्दन में चोट और आंख के ऊपर फ्रैक्चर
उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े के नाम पर रिश्वत, 20 हजार लेते एडीएम कार्यालय का बाबू गिरफ्तार
28 दिन बाद भी FIR नहीं होने पर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने मजदूर चौराहे पर रोका