प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्म दिवस सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाया जा रहा है। इसके तहत उज्जैन में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही इस मौके पर दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन भी किया गया। इस दौरान 74 बैटरी चलित ट्राइ साइकिल का वितरण एवं 74 यूनिट ब्लड डोनेशन किया गया।
पूरा कार्यक्रम सांसद श्री अनिल फिरोजिया के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का 74वां जन्मदिवस मनाया जा रहा है, जिसको लेकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में मुकेश टटवाल (उज्जैन महापौर), कलावती यादव (सभापति नगर पालिका निगम उज्जैन), उमेश जी महाराज (राज्यसभा सदस्य), अनिल जैन कालूखेड़ा विधायक, सतीश मालवीय विधायक, पारस जैन पूर्व मंत्री, बहादुर सिंह बोरमुडला (जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी), विशाल राजोरिया (महामंत्री), नाहर सिंह (महामंत्री ग्रामीण), सौदान सिंह भाजपा वरिष्ठ नेता, रामबाबू पाटीदार भाजपा ओबीसी मोर्चा, ओम राजोरिया जिला पंचायत सदस्य, अजीता परमार जिला पंचायत सदस्य व स्व श्री भूरेलाल जी फिरोजिया सामाजिक एवं शोध संस्थान उज्जैन उपस्थित रहे।

More Stories
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग गंभीर घायल, गर्दन में चोट और आंख के ऊपर फ्रैक्चर
उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े के नाम पर रिश्वत, 20 हजार लेते एडीएम कार्यालय का बाबू गिरफ्तार
28 दिन बाद भी FIR नहीं होने पर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने मजदूर चौराहे पर रोका