मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक पिता ने अपने जवान बेटे को पैसों से तौल दिया। अनोखा मामला उज्जैन जिले के बड़नगर का है जहां तेजा दशमी पर्व पर एक पिता ने अनूठी मिसाल पेश करते हुए अपनी मन्नत पूरी होने पर अपने बेटे को उसके वजन के बराबर के रुपयों की गड्डियों से तौल दिया। पैसों से बेटे की तुलाई का वीडियो सामने आया है और तेजी से वायरल हो रहा है।
पिता ने 4 साल पहले मांगी थी मन्नत
बेटे को पैसों से तौलने वाले पिता चतुर्भुज ने बताया कि उन्होंने चार साल पहले एक मन्नत मानी थी और ये तय किया था कि अगर उनकी मन्नत पूरी होती है तो वो बेटे के वजन के बराबर पैसे तेजाजी मंदिर में दान करेंगे। मन्नत पूरी हुई तो अब उन्होंने बेटे वीरेन्द्र को पैसों से तौल कर 10 लाख 7 हजार रुपए तेजीजा मंदिर निर्माण के लिए दान की है। बता दें कि तेजा दशमी एक प्रमुख त्योहार है और लोक देवता तेजाजी या वीर तेजा को समर्पित है। उन्हें भगवान शिव के अवतारों में से एक माना जाता है।

More Stories
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!