मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। घटना देवरी की बताई जा रही है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। इसमें तीन महिलाएं और एक बच्ची कुएं में मृत पाई गई हैं। दो महिलाओं के शव फांसी के फंदे से लटके मिले हैं। वहीं एक बुजुर्ग महिला और बच्ची का शव पानी में मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कुएं से निकलवाने के लिए एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया। सभी शवों को निकाला जा चुका है।
पुलिस को शक है कि यह मामला सामूहिक आत्महत्या का हो सकता है। पर उनका कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। देवरी एसडीओपी शशिकांत सरयाम ने बताया कि महिलाओं की पहचान आरती लोधी (35), भारती लोधी (29), भागवती बाई (65) के रूप में हुई है। बच्ची का नाम रोमिका लोधी (6) है, जो भारती की बेटी थी। भारती और आरती रिश्ते में देवरानी-जेठानी थीं। नानी भागवती लोधी और नातिन रोमिका लोधी का शव पानी में मिला है।
वहीं पुलिस घटना के पीछे के असल कारणों की जांच करने में जुट गई है। पुलिस सभी पहलुओं से घटना की पड़ताल कर रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि यह मामला सामूहिक आत्महत्या का है या फिर हत्या का।
परिवार के सदस्य सुरेंद्र लोधी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे गांव के ही रहने वाले किशोर लोधी ने सूचना दी थी। इसके बाद सरपंच और पुलिस को बताया। हम और गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचे। सुरेंद्र ने बताया कि एक साल पहले छोटे भाई सोनू लोधी की पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड किया था।
मामले में पति सोनू अपने बड़े भाई के साथ जेल में है
मामले में पुलिस ने परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में सोनू और अपने बड़े भाई करोड़ी के साथ जेल में हैं। करोड़ी आरती का पति है। वहीं, भारती का पति किशोरी फरार है। सोनू के ससुराल वाले परिवार को लगातार परेशान कर रहे थे। आए दिन घर आकर धमकी देते थे। मारपीट और गाली-गलौज करते थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे भी घर आकर विवाद किया था। डर के मारे मैं रात में घर भी नहीं गया था।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं