मार्च 2024 से मध्य प्रदेश के राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त से लेकर सूचना आयुक्त के सभी पद रिक्त हैं. इन्हें भरने के लिए 2 बार विज्ञापन जारी किए गए हैं और आवेदन मांगे गए, लेकिन यह अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है. हाालंकि हाईकोर्ट में याचिका दायर होने के बाद मंगलवार, 10 सितंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सूचना आयुक्त के पदों पर नियुक्ति के लिए बैठक बुलायी है.
बता दें कि राज्य में मुख्य सूचना आयुक्त के अलावा 10 सूचना आयुक्त के पद स्वीकृत हैं, लेकिन कभी पूरे नहीं भरे गए. मार्च 2024 से सभी पद रिक्त हैं, जिसके कारण द्वितीय अपील और शिकायतों पर निर्णय नहीं हो पा रहे हैं. वहीं पद के रिक्त होने के चलते 16,000 से ज़्यादा मामले लंबित हो चुके हैं. पदों को भरने के लिए कई बार विज्ञापन जारी कर आवेदन मंगाए गए थे, लेकिन अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई. अब ख़ुद मुख्यमंत्री इस पर बैठक ले रहे हैं.
हाईकोर्ट में इसको लेकर याचिका दायर हुई, जिसके बाद अब सोमवार को नियुक्ति के लिए मंत्रालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक बुलाई गई है. इसमें मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए 59 और सूचना आयुक्त पद के लिए 185 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसपर आज विचार करके निर्णय लिया जाएगा.

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!