मुरैना में बाइक पर सवार तीन बदमाशों द्वारा व्यापारी के लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने एक व्यापारी से 8 लाख 50 हजार लूट लिए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पराग ऑयल मिल के सामने की है। लूट की यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटनाक्रम के मुताबिक राजश्री गुटखा के डीलर राजेंद्र मंगल अपनी स्कूटी से साढ़े आठ लाख रुपए लेकर कहीं जा रहे थे। जब वे केएस मिल के पास पहुंचे तो पीछे से काले रंग की स्प्लेंडर से दो बदमाश नकाब लगाकर आए। आरोपितों ने बाइक से स्कूटी से टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सहित राजेंद्र मंगल जमीन पर गिर गए।
इसी दौरान बदमाशों ने नोटों से भरा बैग उठा लिया और भाग गए। हालांकि बाद में राजेंद्र मंगल ने शोर मचाया। लेकिन तब तक आरोपित मौके से भाग निकले। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर रही है।

More Stories
पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप!
इंदौर में EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, पूरा घर जलकर खाक, फटे कई सिलेंडर, 8 की मौत!
नकली रेड डालने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर किया था कांड!