महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 19 सितम्बर को उज्जैन आएंगी। यहां वे भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगी। इंदौर के देवी अहिल्या बाई यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति शामिल होने आ रही हैं। इस दौरान वे महाकाल मंदिर में दर्शन भी करेंगी।
जानकारी के अनुसार द्रौपदी मुर्मू 18 सितंबर को इंदौर आकर मृगनयनी एम्पोरियम पहुंचेंगी और कलाकारों से मिलेंगी। अगले दिन 19 सितंबर को सुबह महाकाल दर्शन करने उज्जैन जाएंगी और दोपहर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (davv) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
19 सितंबर को सुबह 9.30 बजे राष्ट्रपति मुर्मु हैलीकॉप्टर से उज्जैन जाएंगी, जहां पर महाकाल मंदिर में विशेष पूजा अर्चना व आरती में शामिल होंगी। दोपहर 11.30 बजे इंदौर लौटकर रेसीडेंसी कोठी पहुंचेगी, वहीं दोपहर 3.20 बजे डीएवीवी के ऑडिटोरियम हाल में होने वाले दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगी। एक घंटा कार्यक्रम में शामिल रहने के बाद वे शाम 4.45 बजे एयरपोर्ट से झारखंड के लिए रवाना हो जाएंगी।
एसपी सुरक्षा व्यवस्था संबंधित बैठक लेंगे
राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके चलते, शुक्रवार दोपहर को एसपी सुरक्षा व्यवस्था संबंधित बैठक लेंगे। उज्जैन दर्शन के दौरान राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार भी शामिल होंगे। इसे लेकर महाकाल मंदिर समिति ने भी खास तैयारी शुरू कर दी है।

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!