मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में अस्पताल प्रबंधन एवं एक नर्स की लापरवाही के चलते नवजात बच्ची की मौत हो गयी। अस्पताल की नर्स पर 2 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक जब गर्भवती महिला के परिजनों ने पैसे नही दिए तो किसी ने भी उसकी मदद नहीं की परिणाम स्वरूप बच्ची की जन्म के तुरंत बाद मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के ईशानगर स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की रात सलैया गांव में रहने वाले बालकिशन आदिवासी अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर आए थे। स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद नर्स से जब उन्होंने अपनी पत्नी को देखने के लिए कहा तो उसने 2 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर डाली। बालकिशन ने बताया की उसके पास पैसे नहीं थे। इसलिए वह रिश्वत के पैसे नही दे पाया पैसे न देने पर अस्पताल में मौजूद स्टाफ के किसी भी कर्मचारी ने मेरी पत्नी का इलाज नहीं किया। जिस वजह से बाथरूम में ही मेरी पत्नी ने बच्ची को जन्म दे दिया।
बाथरूम में डिलीवरी होने के कारण बच्ची जमीन में गिरी और उसके सिर में गंभीर चोटें आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। आदिवासी महिला की नवजात बेटी की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में पदस्थ नर्स एवं अन्य कर्मचारियों पर रिश्वत के पैसे न देने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बालकिशन का कहना है की वह गरीब मजदूर है अगर उसके पास पैसे होते तो वह रिश्वत के पैसे जरूरी दे देता।

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला