इंदौर के खुड़ैल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल एक ढाई साल की बच्ची दूसरी मंजिल से गिर गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बच्ची घर के अंदर खेल खेलते-खेलते बालकनी में पहुंची। यहां रैलिंग के अंदर से झांकने लगी। इस दौरान वह नीचे गिर गई। उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यहां से डॉक्टरों ने एमवाय रैफर कर दिया। पांच घंटे चले उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया।
खुड़ैल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ढाई साल की साक्षी सिसौदिया की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरने से मौत हो गई। पिता बादल उसे घायल अवस्था में बुधवार शाम एमवाय लेकर पहुंचे। साक्षी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई थी।
साक्षी के पिता बादल और मां चार माह पहले ही खंडवा से इंदौर आए थे। यहां बादल निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। परिवार के मुताबिक हादसा साक्षी नाना के घर हुआ। मामा जितेन्द्र ने बताया कि घटना के समय परिवार के बाकी सदस्य काम पर गए हुए थे। परिवार के मुताबिक बादल की शादी को चार साल के लगभग हो गए। उनका परिवार खेती किसानी करते हैं। परिवार ने बताया कि साक्षी उनकी इकलौती बेटी है। मां को बेटी मौत को लेकर सुबह तक जानकारी नहीं दी गई थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!