जबलपुर के मझौली में एक दुखद घटना घटी है.यहां मकान की दीवार गिरने से घर में सो रहे दंपती की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दंपत्ति के तीन बच्चे हैं. बता दें कि बारिश के मौसम में ऐसी घटनाएं आम हो जाती हैं. स्थानीय प्रशासन ने मौके का दौरा किया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान अशोक दहिया (43) और पत्नी विमला बाई (38) के रूप में हुई है.
पुलिस के मुताबिक, जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर मझौली में अशोक दहिया अपने परिवार के साथ रहते थे. उनके तीन बच्चे हैं. बुधवार रात भोजन करने के बाद दंपती एक कमरे जबकि बच्चे दूसरे कमरे में सो गए. दंपती जिस कमरे में सोए थे, गुरुवार सुबह करीब 5 बजे उसकी दीवार गिर गई. मलबे में अशोक और विमला दब गए. आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे. मलबा हटाकर दंपती को बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी.

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं