मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। यह घटना भूरा ढाबा के पास स्थित रेलवे ट्रैक की है। घटना बुधवार की है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और जांच के बाद मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, शव के कई टुकड़े हो गए हैं इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार झांसी रोड़ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच की गई। पुलिस को पता चला कि युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है पुलिस ने युवक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!