उज्जैन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से सफेद रंग की प्लास्टिक कैन में करीब 7 लीटर जहरीली हाथ भट्टी की महुआ शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ पहले से पांच केस थाने में दर्ज हैं।
थाना बड़नगर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब का परिवहन हो रहा है। एक व्यक्ति फैक्ट्री के पास सफेद रंग की प्लास्टिक कैन में शराब लेकर कहीं जाने के लिए साधन का इंतजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस आरोपी अनिल उर्फ़ अन्नी, पिता राधेश्याम (20) निवासी बरगुण्डा सेरी नयापुरा बड़नगर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से सफेद रंग की प्लास्टिक कैन में करीब 7 लीटर जहरीली हाथ भट्टी की महुआ शराब जब्त की गई।

More Stories
दीपावली पर महाकाल मंदिर में परंपरा और सुरक्षा का संगम, चारों आरतियों में जलेगी एक-एक फुलझड़ी
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग गंभीर घायल, गर्दन में चोट और आंख के ऊपर फ्रैक्चर
उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े के नाम पर रिश्वत, 20 हजार लेते एडीएम कार्यालय का बाबू गिरफ्तार