उज्जैन के पास इंगोरिया-नागदा रोड पर युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार युवक की गला रेंतकर हत्या की गई है।
पुलिस के मुताबिक इंगोरिया-नागदा रोड पर एक युवक की गर्दन कटी लाश पड़ी होने की सुचना सुबह मिली है। युवक की गर्दन रेंत कर हत्या की गई है। शव को कब्जे में ले लिया गया। मौके पर एफएसएल पार्टी भी आ गई। पुलिस को पता लगा कि मृतक इंगोरिया के समीप सुनेरा निवासी गट्टू सिंह पिता इंदरसिंह राजपूत उम्र 45 साल है।
मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह कल खरसौदकलां के समीप गार्डन में तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने आया था। सुबह उसकी लाश नागदा रोड पर ब्रिज के पास पड़ी मिली। पुलिस के अनुसार गट्टू सिंह की हत्या किसी और स्थान पर करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है।

More Stories
दीपावली पर महाकाल मंदिर में परंपरा और सुरक्षा का संगम, चारों आरतियों में जलेगी एक-एक फुलझड़ी
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग गंभीर घायल, गर्दन में चोट और आंख के ऊपर फ्रैक्चर
उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े के नाम पर रिश्वत, 20 हजार लेते एडीएम कार्यालय का बाबू गिरफ्तार