श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक के रूप में एडीएम अनुकूल जैन की पदस्थापना होने के एक दिन बाद ही पूर्व में मंदिर समिति के प्रशासक रहे गणेश धाकड़ को प्रशासक बनाया है। बुधवार रात में धाकड़ ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करने के बाद प्रशासक का पदभार संभाल लिया है।
गणेश धाकड़ का महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक के रूप में पुनः नियुक्त किया जाना यह दर्शाता है कि उनके प्रशासनिक अनुभव और क्षमता पर भरोसा किया जा रहा है। यह भूमिका महत्वपूर्ण है, खासकर इस तथ्य को देखते हुए कि महाकालेश्वर मंदिर एक प्रतिष्ठित ज्योतिर्लिंग मंदिर है और यहां आने वाले भक्तों की सेवा सुनिश्चित करना आवश्यक है। उनका पहले भी प्रशासक के रूप में कार्य कर चुके हैं, जो उन्हें इस भूमिका के लिए उपयुक्त बनाता है।
गौरतलब है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति में प्रशासक के रूप में शासन ने गणेश कुमार धाकड़ को नगर निगम से 14 सितंबर 2021 को नियुक्त किया था। 1 वर्ष 7 दिन के कार्यकाल में प्रशासक धाकड़ ने मंदिर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए कई बदलाव भी किए थे। इसके बाद शासन ने धार्मिक एवं धर्मस्व विभाग द्वारा 21 सितंबर 2022 को गणेश कुमार धाकड़ की सेवाएं वापस वित्त विभाग को लौटाई गई थी। धाकड़ को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सहायक संचालक कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा उज्जैन में पदस्थ किया था।
More Stories
उज्जैन महाकालेश्वर में अनोखी घटना, शिवलिंग से गिरा मुखौटा! क्या आने वाली है विपदा?
उज्जैन; संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत; बिना सूचना अंतिम संस्कार की तैयारी, मायके वालों ने बुलाई पुलिस!
बाबा महाकाल की निकली अंतिम राजसी सवारी, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, सीएम मोहन ने बजाया डमरु