मध्यप्रदेशके मुरैना में एक महिला का सब्जी की कढ़ाई में कट्टा-तमंचा धोते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला कढ़ाई में निरमा का पानी लेकर ब्रश से कट्टे व तमंचे चमकाती नजर आ रही है। अवैध हथियार की सफाई का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने मामले पर संज्ञान लेते हुए संबंधित थाने को निर्देश दिए जिसके बाद महिला के घर पर छापेमारी की गई।
बताया जा रहा है कि पूरा मामला महुआ थाना इलाके का है, यहां सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में महिला घर में एक सब्जी की कढ़ाई में कट्टे और तमंचे निरमा के पानी से साफ करती दिख रही है। महिला के पास 4-5 देशी कट्टे रखे हुए हैं जिन्हें एक एक कर महिला ब्रश से चमका रही है। महिला के पास ही कोई युवक भी है जो वीडियो बना रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने अंबाह SDOP और थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए जिसके बाद पुलिस टीम ने गणेशपुरा गांव के पास दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। फ़िलहाल आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
इंदौर में EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, पूरा घर जलकर खाक, फटे कई सिलेंडर, 8 की मौत!
नकली रेड डालने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर किया था कांड!
ड्यूटी से नदारद टीआई को SP की अनोखी सजा, दिनभर खड़े रहने का आदेश!