मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के मक्सी में फोरलेन पर सिरोलिया ब्रिज के पास एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप घायल हो गया। हादसे की सूचना पर मक्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए इंदौर पहुंचाया। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए देवास भेजे गए हैं।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को थाना मक्सी क्षेत्र अंतर्गत एबी रोड सिरोलिया ब्रिज के पास आई-10 कार डिवाइडर से टकरा गई। कार में कुल चार लोग सवार थे। इनमें देवास के डॉक्टर प्रमोद जैन, उनकी पत्नी आशा जैन, दोस्त राजेंद्र जोशी और पत्नी ऊषा जोशी सवार थे। देवास निवासी यह लोग अशोक नगर के चंदेरी गए थे। वहां से देवास लौटते समय हादसा हो गया।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को देवास के संस्कार अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, जांच के बाद डॉ प्रमोद जैन उम्र (65) निवासी तारानी कॉलोनी देवास की हालत गंभीर होने के कारण इंदौर रेफर कर दिया गया। वहीं, कार सवार अन्य तीन लोगों आशा जैन पति डॉ. प्रमोद जैन (60), राजेंद्र जोशी (65) और ऊषा जोशी पति राजेंद्र जोशी (62) निवासी त्रिलोक नगर देवास को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया है।
More Stories
फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने 13 घंटों तक बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल!
दो की जगह मिला एक ही लड्डू मिला तो, CM हेल्पलाइन में कर दी शिकायत!
एकतरफा प्रेम में छात्र ने अपनी महिला टीचर को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की करी कोशिश!