उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित नागचन्द्रेश्वर मंदिर का विशेष महत्व है। साल में एक दिन सिर्फ नागपंचमी पर खुलने वाले मंदिर के दर्शन के लिए हजारों भक्त पहुंचते हैं। रात 12 बजे गेट खुलते हैं, और 24 घंटे बाद अगली रात 12 बजे बंद होते हैं। आज नाग पंचमी पर उज्जैन में महाकाल मंदिर के शिखर पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट गुरुवार रात 12 बजे खोल दिए गए। सबसे पहले श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरि महाराज और श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने त्रिकाल पूजा की।करीब एक घंटे चली त्रिकाल पूजा और भोग लगाने के बाद आम लोगों को दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश दिया गया। नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट नाग पंचमी पर साल में एक बार ही खुलते हैं।
हर साल 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु करते हैं दर्शन
बता दें कि हर साल नागपंचमी के अवसर पर 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु इस मंदिर में दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि महाकाल मंदिर उज्जैन में नागपंचमी 2024 के अवसर पर महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए अलग रूट और नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए अलग रूट निर्धारित किया गया है। त्रिवेणी संग्रहालय से 40 मिनट में महाकाल के दर्शन करवाए जाने की बात भी कही गई है।
दर्शन के लिए गुरुवार रात 10 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। पट खुलने के बाद रात 1 बजे से दर्शन शुरू हो गए, जो 24 घंटे यानी 9 अगस्त की रात 12 बजे तक किए जा सकेंगे। सुबह साढ़े 10 बजे तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर चुके हैं। यहां आज करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के महाकाल मंदिर में आने का अनुमान है।
More Stories
उज्जैन महाकालेश्वर में अनोखी घटना, शिवलिंग से गिरा मुखौटा! क्या आने वाली है विपदा?
उज्जैन; संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत; बिना सूचना अंतिम संस्कार की तैयारी, मायके वालों ने बुलाई पुलिस!
बाबा महाकाल की निकली अंतिम राजसी सवारी, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, सीएम मोहन ने बजाया डमरु