भारत ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार जीत दर्ज की। भारत ने यह मुकाबला सुपर ओवर में जीता। इसी के साथ भारतीय टीम ने सीरीज पर भी 3-0 से कब्जा जमा लिया। गौतम गंभीर का कार्यकाल शुरू होने के बाद यह भारत की पहली जीत है।
पल्लेकल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 137 रन बनाए। इस तरह यह मुकाबला टाई हो गया और सुपर ओवर में पहुंच गया, जहाँ भारत ने श्री लंका को आसानी से हर दिया।
138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की इस मैच में अच्छी शुरुआत हुई। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस के बीच पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी हुई। निसांका 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा कुसल परेरा ने संभाला। उन्होंने मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 52 रन जोड़े। श्रीलंका को दूसरा झटका मेंडिस के रूप में लगा। व 43 रनों की पारी खेलकर लौटे जबकि परेरा ने 46 रन बनाए। इस मैच में हसरंगा ने तीन, असलांका ने शून्य, रमेश मेंडिस ने तीन, कामिंदु मेंडिस ने एक, विक्रमासिंघे ने चार*, महीश तीक्षणा ने शून्य और असिथा फर्नांडो ने एक* रन बनाया। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव ने दो-दो विकेट चटकाए।

More Stories
भारत ने रचा इतिहास: 226 रन का लक्ष्य हासिल कर न्यूजीलैंड को हराया, नमन धीर ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड
एशियन गेम्स में आज भारत-अफगानिस्तान की टक्कर, सेमीफाइनल पर नजर
भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे आज, तिरुवनंतपुरम में भिड़ेंगी दोनों टीमें; कोहली-रोहित पर रहेंगी नजरें