मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार से अगले 4 दिन तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज पूर्वी हिस्से जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। पश्चिमी हिस्से- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होगी।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग में बुधवार के लिए अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार नर्मदापुरम पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी, मंडला कान्हा, अनुपपुर अमरकंटक, शहडोल, सीधी और सिंगरौली में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही सीहोर, रायसेन भीमबेटका में बिजली चमकने के साथ हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। हरदा, बैतूल, पांढुर्णा पेंच, नरसिंहपुर, जबलपुर, उमरिया बांधवगढ़, कटनी, रीवा, मऊगंज, मैहर और सतना में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!