महाकाल की सवारी देखने आए एक श्रद्धालु की बाइक को अज्ञात बदमाश कार्तिक मेला ग्राउंड से चुराकर ले गए। मामले में महाकाल थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।
महाकाल थाना पुलिस ने बताया ग्राम करनाखेड़ी थाना बीएनपी देवास निवासी 33 वर्षीय सुनील पिता ओंकारलाल अहिरवार सोमवार को दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। इस दौरान सवारी देखने के लिए वह अपनी बाइक एमपी 41 एमवी 2178 को कार्तिक मेला ग्राउंड गेट के पास खड़ी कर चले गए। इस दौरान शाम 4 से 6 बजे के बीच उनकी बाइक अज्ञात बदमाश चुराकर ले गए। सुनील जब वापस कार्तिक मेला ग्राउंड गेट के पास पहुंचे तो वहां बाइक नहीं दिखाई दी। इसके बाद सुनील ने देर रात महाकाल थाने पहुंचकर बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।

More Stories
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग गंभीर घायल, गर्दन में चोट और आंख के ऊपर फ्रैक्चर
उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े के नाम पर रिश्वत, 20 हजार लेते एडीएम कार्यालय का बाबू गिरफ्तार
28 दिन बाद भी FIR नहीं होने पर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने मजदूर चौराहे पर रोका