उज्जैन: बहादुरगंज स्थित ब्राह्मण गली में अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। अज्ञात व्यक्ति गली में रहने वाले काले रंग के आवारा कुत्ते को नशीला पदार्थ खिलाकर उसका पैर काटकर ले गया। युवक ने कुत्ते के पैर में टांके भी लगा दिए। आरोपित की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
बहादुरगंज के रहवासियों ने बताया कि ब्राह्मण गली में सोमवार रात को करीब दो से पांच बजे के बीच अज्ञात युवक ने पहले कुत्ते को नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद जब वह बेहोश हो गया तो उसका पैर काट दिया और कटे हुए स्थान पर टांके भी लगा दिए। युवक कटी टांग को लेकर अपने साथ चला गया।
पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। लोगों का कहना है कि तांत्रिक क्रिया को लेकर श्वान की टांग काटने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के बाद जांच की जाएगी।

More Stories
महाकाल दर्शन को आए श्रद्धालुओं की कार में चोरी, लाखों का सामान ले गया बदमाश
इंस्टाग्राम की दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता, अश्लील फोटो-वीडियो के नाम पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
कंठाल के हनुमान मंदिर को हटाने की खबर पर भड़का विरोध