मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में गले में फंदा डालकर रील बना रहे एक छात्र की दम घुटने से मौत हो गई है, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, यह घटना मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र की है। शनिवार की शाम को लेन रोड़ पर खाली पड़े प्लॉट पर कुछ बच्चे खेल रहे थे, जिसके बाद शीशम के पेड़ पर फंदा लगाकर एक बच्चा तड़पने की एक्टिंग कर रहा था और दूसरा बच्चा वीडियो बना रहा था अचानक बच्चे का दम घुटने लगता है और वैसे ही वह तड़पने लगता है।
लेकिन वीडियो बना रहे बच्चों को लगता है कि वह एक्टिंग कर रहा है। देखते ही देखते बच्चा बेहोश हो जाता है और उसके बाद वहां पर मौजूद अन्य बच्चे भाग जाते हैं, वीडियो बनाने वाला बच्चा भी मोबाइल वहीं छोड़कर भाग जाता है। घटना की जानकारी लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे और फंदे से उतार कर बच्चे को सीधे अस्पताल ले गए। यहां पर डॉक्टर और नर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी