उज्जैन के रामघाट स्थित पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत सत्यानंद को शनिवार को उनके ही अखाड़े के महंत राममुनि ने डंडे से पीटकर घायल कर दिया। इतना ही नही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घायल महंत सत्यानंद को अस्पताल पहुंचाया। उनकी रिपोर्ट पर महाकाल थाना पुलिस ने महंत राममुनि के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही वह फरार है।
जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती महंत सत्यानंदजी ने पुलिस को दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि वे करीब तीन महीने से अखाड़े में महंत के रूप में कार्यरत हैं। अखाड़े का पूरा मैनजेमेंट वे ही देखते हैं। इसी बात से महंत राममुनि उनसे जलन की भावना रखते हैं। आए दिन उनके कामों का विरोध करते हैं। शनिवार सुबह वे भोजन भंडार के बाहर कुर्सी पर बैठे हुए थे, तभी महंत रामनुनि आए और उन्हें अपशब्द कहने लगे। इससे मना करने पर वे डंडा लेकर आए और उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
घटना में महंत सत्यानंद के कंधे, पीठ व दाहिने पैर में चोट आई है। डॉक्टर ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया है। घायल महंत सत्यानंदजी ने मामले में महाकाल थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाने के अलावा अपने अखाड़े के पंच परमेश्वर के महंतों को भी घटना से अवगत करवा दिया है। साथ ही मुख्यालय कोठारी को भी सूचना दे दी है। माना ये जा रहा है कि मामले में महंत राममुनि पर पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ अखाड़े की तरफ से भी कार्रवाई हो सकती है।

More Stories
दीपावली पर महाकाल मंदिर में परंपरा और सुरक्षा का संगम, चारों आरतियों में जलेगी एक-एक फुलझड़ी
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग गंभीर घायल, गर्दन में चोट और आंख के ऊपर फ्रैक्चर
उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े के नाम पर रिश्वत, 20 हजार लेते एडीएम कार्यालय का बाबू गिरफ्तार