उज्जैन में 22 जुलाई से 2 सितंबर तक पहली से 12वीं तक के स्कूल रविवार को भी लगेंगे, जबकि सोमवार को अवकाश रहेगा। सावन महीने में भगवान महाकाल की निकलने वाली सवारी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दरअसल, सवारी में भीड़ को देखते हुए कई रास्ते बंद कर दिए जाते हैं।
बता दें कि सावन-भादौ में भगवान महाकाल की हर सोमवार कुल 7 सवारियां निकाली जाएंगी। इनमें पांच सवारी सावन और दो सवारी भादौ महीने की रहेंगी। महाकाल की सवारी शाम 4 बजे निकाली जाएगी। इस दौरान जनजातीय कलाकारों का दल भी रहेगा। दो चलित रथ के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा।
प्रशासन ने शनिवार को महाकाल की सवारियों की तैयारियों को लेकर संकुल भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
रोजाना दो लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि सावन महीने में रोजाना करीब दो लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। एक घंटे में सुलभ दर्शन का प्लान तैयार किया है। रात 2 बजे होने वाली भस्म आरती में रोजाना करीब 15 हजार भक्त भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। इसमें चलित व्यवस्था भी शामिल है।

More Stories
महाकाल दर्शन को आए श्रद्धालुओं की कार में चोरी, लाखों का सामान ले गया बदमाश
इंस्टाग्राम की दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता, अश्लील फोटो-वीडियो के नाम पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
कंठाल के हनुमान मंदिर को हटाने की खबर पर भड़का विरोध