मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शनिवार को एक युवक ने शराब के नशे में जहर खा लिया, घटना गोराघाट थाना क्षेत्र में आने वाले गांव बडेरा की है। परिजन तत्काल युवक को दतिया के जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे यहां पर उसे भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान शनिवार की शाम को युवक की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगल पिता वृंदावन राजपूत बड़ेरा गांव में रहता था और शराब पीने की उसकी आदत थी।
शराब के नशे में धुत होकर शनिवार को वह घर पर पहुंचा और किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया पत्नी संतोषी की सूचना पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है गोराघाट थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी