गुरुवार सुबह शिप्रा नदी के रामघाट पर पुलिस चौकी के सामने स्नान कर रही छतरपुर निवासी महिला संगीता पति कृष्ण कुमार सेन एकाएक गहरे पानी में डूबने लगी। उसे डूबता देख घाट पर तैनात एसडीईआरएफ जवान महेश सोलंकी द्वारा तत्काल नदी में उतरकर उसे बचाया गया। दरअसल संभाग में लगातार हो रही बारिश के कारण शिप्रा नदी का जलस्तर दो दिन से लगातार बढ़ रहा है। छतरपुर की रहने वाली विवाहिता उज्जैन दर्शन के लिए आई थी।

More Stories
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!
युवक ने जहर खाने से पहले बनाया वीडियो, इलाज के दौरान मौत; पुलिस जांच में जुटी!
महाकाल मंदिर क्षेत्र में पुजारी का 80 हजार का मोबाइल चोरी, दो मिनट में बदमाशों ने थैली की आड़ में दिया वारदात को अंजाम